लव जिहाद प्रकरण का मुंबई टू रांची कनेक्शन, उसका यश तो तनवीर निकला! एक मॉडल ने बताई बिपदा

लव जिहाद और धर्मांतरण का सिलसिला लगातार चल रहा है। इस बीच रांची में हुए एक प्रकरण में पुलिस ने लव जिहादी पर कार्रवाई की है। जो एक मॉडल को शिकार बनाने की कोशिश में था।

164
लव जिहाद

लव जिहाद, धर्मांतरण और मारपीट का प्रकरण झारखंड के रांची में एक महिला मॉडल ने दर्ज कराई है। यह मॉडल बिहार से है, परंतु रांची में ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट में प्रवेश लेकर अपने करियर में सफलता पाना चाहती थी। रांची में उसके साथ संबंधों में इंस्टिट्यूट का मालिक आया, उसने अपना नाम यश बताया था, लेकिन झूठ का भांडा जल्द ही फूट गया और यश सच्चाई में तनवीर निकला। इसके बाद मॉडल के साथ शुरू हुआ धमकी, मारपीट और ब्लैकमेल की शृंखला। इससे तंग मॉडल ने रांची के पुलिस थाने और मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया।

बिहार से मुंबई के बीच लव जिहाद
लव जिहाद और धर्मांतरण के मकड़जाल में फंसी मॉडल का नाम मानवी है। वह अपने करियर को सफल बनाने के लिए रांची के ग्रूमिंग इस्टिट्यूट से जुड़ी थे, इस बीच ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट के मालिक का दिल मॉडल मानवी पर आ गया। इस इंस्टिट्यूट के मालिक ने अपना नाम यश बताया था। दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई लेकिन, बहुत दिनों तक महिला मॉडल से यश का झूठ छुपा नहीं रहा और मॉडल को पता चल गया कि, उसे प्रपोज करनेवाला यश सच्चाई में तनवीर है।

लव में हुआ धोखा और शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
मॉडल मानवी ने हिंदी के एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल आज तक को बताया कि, यश का असली नाम तनवीर पता चलने के बाद उसने दूरी बना ली, तो तनवीर ने उसे एक बार रिक्शे में मारने का प्रयत्न किया। इसके अलावा ब्लैकमेल करता रहता था। मनवी ने यह भी कहा कि, होली में नशे की गोलियां खिलाकर तनवीर ने उसकी कुछ फोटो खींच ली थी, जिसके बल पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। इन सबकी शिकायत मॉडल ने रांची के पुलिस थाने में की। लेकिन, तनवीर अख्तर खान लगातार मानवी पर दबाव बनाता रहा। धर्म परिवर्तन के लिए भी धमकी देता रहा। तब मॉडल ने रांची छोड़ दिया और मुंबई आ गई।

मुंबई में भी प्रताड़ना
मॉडल मानवी का आरोप है कि, जब वह मुंबई आई तो वहां भी तनवीर अख्तर खान की धमकियों का सिलसिला थमा नहीं और मॉडल ने मुंबई पुलिस की शरण ली। वर्सोवा पुलिस ने इस प्रकरण में मॉडल की शिकायत दर्ज की और उसे रांची ट्रांसफर कर दिया। इसके बाच रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद तनवीर होश में आया उसने माफी मांगकर अपनी जान बचाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें – लंदन में हैदराबाद की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.