Tamil Nadu: नीलगिरि में तेंदुए का आतंक, दमकलकर्मियों समेत कई लोगों पर किया हमला

तमिलनाडु के नीलगिरि में कुन्नूर के पास एक तेंदुओं रहवासी इलाके में घुस आया।

780

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के नीलगिरि (Nilgiri) में तेंदुए (Leopard) का आतंक देखने को मिला है। नीलगिरि के कुन्नूर (Coonoor) इलाके में एक तेंदुए ने अग्निशमन (Fire Fighting) और सुरक्षा विभाग (Security Department) के कर्मियों पर हमला (Attack) कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुन्नूर इलाके में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन और सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, जैसे ही उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Surat Railway Station: मृतक यात्री के परिवार को सरकार देगी सहायता राशि

तेंदुए के हमले से छह लोग घायल
दरअसल, पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए जंगल से निकला एक तेंदुआ ब्रुकलैंड के एक घर में घुस गया। निवासियों ने तुरंत कुन्नूर वन विभाग और अग्नि बचाव दल को सूचित किया। हालांकि, इससे पहले ही तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया। जब तेंदुआ विभाग घर में मौजूद व्यक्ति को बचाने गया तो तेंदुए ने दोबारा हमला कर दिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले से छह लोग घायल हो गए। इनमें एक पत्रकार भी शामिल है जो तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन को कवर करने गया था।

तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है
अधिकारी ने बताया कि पत्रकार समेत सभी घायल लोगों को कुन्नूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तेंदुआ अभी भी घर के अंदर है, वन टीम अब तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। हम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में नीलगिरी जिले के कुन्नूर क्षेत्र की शहरी सीमा के भीतर कई तेंदुए देखे गए हैं। भोजन और पानी की तलाश में तेंदुए के रिहायशी इलाकों में घूमने से भी लोग डरे हुए हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.