लद्दाख के सांसद का स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में सम्मान

100

देश के सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें स्वातंत्र्यवीर सावरकर की मूर्ति और जीवनी भेंट स्वरूप दी गई।

लद्दाख में बीजेपी की बुलंद आवाज हैं वहां के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल। वे मुंबई प्रवास पर थे। जहां वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दीप कमल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कविता पाठ में मुख्य अतिथि थे। बता दें कि,
सांसद सेरिंग खुद भी साहित्य में रुचि रखते हैं। 2013 में उनकी कविताओं का एक संग्रह प्रकाशित हो चुका है। इसके अलावा कई पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख भी प्रकाशित होते रहे हैं। वे युवाओं से जुड़े मामलों, जैविक खेती और सामाज के लिए कार्य करने में रुचि रखते हैं। उन्हें किताबें पढ़ना और लेखन पसंद है। इसका दर्शन संसद से लेकर सार्वजनिक मंचों पर लगातार होता रहता है।

स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में अपने सम्मान के प्रति जामयांग सेरिंग नामग्याल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनका सम्मान स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सचिव राजेंद्र वराडकर और कार्यकारी सदस्य के.सरस्वती ने किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.