Khalistani terrorist का साथी दिल्ली से गिरफ्तार! जानिये, कौन है वो

खालिस्तानी आतंकी भारत में अपना नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके भारत में टारगेट किलिंग, जबरन वसूली, नशे और हथियारों के कारोबार में लिप्त हैं।

84

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर गठजोड़ अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके के एक करीबी सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मोड मंडी, बठिंडा, पंजाब निवासी हरजीत सिंह उर्फ हेरी मोड उर्फ छोटा हेरी (27) के रूप में हुई है। कनाडा में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर हेरी मोड कांट्रेक्ट किलिंग, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार समेत देश विरोधी कई गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस के अलावा एनआईए की टीम को भी हेरी मोड की कई मामलों में तलाश थी। हेरी ने अपने साथी हेरी राजपुरा उर्फ बड़ा हेरी के साथ पिछले साल पंजाब और हरियाणा में चार लोगों की हत्या की थी। इसके अलावा सीमापार से आने वाले नशे और हथियारों की खेंप को यह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते थे।

वसूली और नशे के धंधे से कमाया रुपये हवाला के जरिये अपने आकाओं तक पहुंचा दिया जाता था। पिछले माह सात सितंबर को स्पेशल सेल ने बड़ा हेरी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया था।

देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप
पुलिस के मुताबिक गोदारा ने बताया कि एसीपी राहुल विक्रम और इंस्पेक्टर निशांत दहिया की टीम पिछले काफी समय से भारत में खालिस्तानी-गैंगस्टर गठजोड़ की तफतीश में जुटी थी। इसी की जांच करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम को पता चला कि पंजाब के मोस्ट वांटेड सुक्खा दुनेके, अर्श डल्ला, लखबिर सिंह उर्फ लिंडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा विदेश में बैठकर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर हमारे देश के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं।

आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश
भारत में यह लोग अपना नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके भारत में टारगेट किलिंग, जबरन वसूली, नशे और हथियारों के कारोबार में लिप्त हैं। भारत में इनके गुर्गे हेरी मोड और हेरी राजपुरा इनके लिए काम कर रहे हैं। रिंदा और लिंडा सीमापार से हथियार और मादक पदार्थ को देश में भिजवा रहे हैं। उनको भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में हेरी मोड और हेरी राजपुरा अहम भूमिका निभा रहे हैं। तमाम जानकारी जुटाने के बाद टीम ने इनकी तलाश शुरू कर दी।

दिल्ली-एनसीआर सुरक्षित स्थान दिलवाने का प्रयास
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दक्षिण हरियाणा का भगोड़ा गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया जो अभी पुर्तगाल में है, उसने अर्श डल्ला से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। अर्श की मदद से नीरज भारत में अपने गुर्गाें के लिए दिल्ली-एनसीआर सुरक्षित स्थान दिलवाने का प्रयास करने लगा।

जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने पहले नीरज के करीबी और सहपाठी बल्लभगढ़, हरियाणा निवासी मुनीष लांबा को छह सितंबर को दबोच लिया। उसने कई चौकाने वाली जानकारियां पुलिस को दी।

इससे मिली जानकारी के बाद पहले अर्श डल्ला के करीबी राजविंदर सिंह उर्फ हेरी राजपुरिया उर्फ बड़ा हेरी को सात सितंबर होडल, फरीदाबाद से दबोच लिया गया। तीन मामलों में पंजाब पुलिस और एनआईए को हेरी राजपुरिया की तलाश थी।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
उसने पुलिस को हेरी मोड का सुराग दिया। पूछताछ में उसने बताया कि हेरी मोड भी फरीदाबाद के आसपास ही कहीं छिपा हुआ है। टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी जुटाने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के सरिता विहार से हेरी मोड को दबोच लिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.