गंगाधर को बीफ खाने पर किया मजबूर, करा दिया खतना और फिर दे दिया ऐसा टार्गेट

देश में लव जिहादस और धर्मांतरण के प्रकरण हर दिन सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में कर्नाटक में एक दलित युवक के धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया है।

109

कर्नाटक में एक दलित युवक का जबरन धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। यहां 26 वर्षीय दलित युवक को जबरन मुसलमान बना दिया गया। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित श्रीधर गंगाधर ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह मांड्या का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि अत्तावर रहमान नामक व्यक्ति उसे मस्जिद में ले गया और उसने उसे इस्लामिक प्रथाओं के बारे में जानकारी दी थी।

पीड़ित का आरोप
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन बीफ खिलाया गया। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके साथ ही उसका खतना कर उसे मुस्लिम भी बना दिया गया। उसका नाम बदलकर गंगाधर से मोहम्मद सलमान कर दिया गया। उसे प्रति दिन तीन हिंदुओं के धर्मांतरण का टार्गेट दिया गया था। उसे धमकी दी गई थी कि अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसे फंसाकर परेशान किया जाएगा।आरोपियों ने उसकी हथियार सहित तस्वीर खींच ली थी और इसे लेकर वे उसे धमकाते थे कि अगर उसने हिंदुओं को मुसलमान बनाने में मदद नहीं की तो उसे अवैघ हथियार रखने के जुर्म में फंसा दिया जाएगा।

पैसे का दिया था लालच
गंगाधर मस्जिद में ले जाने वाले अत्तावर रहमान को पिछले ढाई साल से जानता था। पैसे देने के लालच देकर उसे मस्जिद ले जाया गया था। मस्जिद मे उसकी मुलाकात अजीज साब से कराई गई। अजीज ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। बाद में उसे कई मस्जिदों में ले जाया गया और कुरान तथा नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।

मामले में ये गिरफ्तार
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में 55 वर्षीय पूर्व सांसद अंसार पाशा भी है। वह कांग्रेस के लिए काम करता है। अंसार के दोस्त नयाज पाशा और अजीज को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो आरोपियों में अत्तावर रहमनान और शब्बीर खान शामिल हैं। फिलहाल इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.