बिहार में जंगलराज 02: जानिये, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हुए कैसे-कैसे कांड?

बिहार में महागठबंधन सरकार की वापसी के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से चढ़ने लगा है। इसे देखते हुए लोग कह रहे हैं कि प्रदेश में जंगलराज 02 की वापसी हो गई है।

111

बिहार में 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन सरकार की वापसी हो गई। नई सरकार में मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बने लेकिन उपमुख्यमंत्री के पद पर आरजेडी के तेजस्वी यादव की ताजपोशी हुई है। लेकिन प्रदेश में बढ़ते अपराध से यह आरोप लगने लगे हैं कि बिहार में जंगलराज-02 शुरू हो गया है।

प्रदेश के जंगलराज-02 के प्रमाण
1- 13 सितंबर को बेगूसराय में एक बाइक पर दो सवारों ने 40 किमी तक गोलियां बरसाईं। इस बीच अकारण ही उन लोगों ने 11 लोगों को गोली मार दी। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया, वहीं 10 लोग घायल हो गए। मामले पर कोहराम मचा हुआ है। इसके साथ ही राजनीति भी तेज हो गई है।

2-11 अगस्त को पटना के दीदारगंज में बुद्धा मोटर्स के शो रूम में 10 अपराधी हथियार के साथ घुस गए। उन्होंने सुरक्षा रक्षक को बांध दिया और उसकी पिटाई करने के बाद वे 9 लाख कैश लेकर फरार हो गए। वे कैश के साथ ही लैपटॉप भी उड़ा ले गए। सबसे चिंता की बात है कि बुद्धा मोटर्स ने एक दिन पहले ही पुलिस को सूचित किया था कि शो रूम पर अपराधियों की नजर है और वे यहां लूटपाट कर सकते हैं, लेकिन प्रशासन ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

3- 12 अगस्त को औरंगाबाद में एक शराबी ने एक महिला को सिर में गोली मार दी थी। महिला ने उसे शराब पीने से मना किया था। इसी दिन नालंदा में दिनदहाड़े एक युवक अपहृत कर लिया गया।

4- 13 अगस्त को समस्तीपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को बिजली के पोल पर लटका दिया गया। इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये बिहार नहीं अफगानिस्तान हो। मृतक पेंटर था। इसी दौरान सारण में जहरीली शराब कांड में 7 लोगों की जान चली गई।

5- 14 अगस्त को पटना में मामूली बहस में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी, वहीं सारण में एक युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया, कि उसकी मौत हो गई। इसी दिन बेगूसराय में भी एक एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

6- 17 अगस्त को दिनदहाड़े एक मनचले ने कोचिंग जा रही एक लड़की को गोली मार दी थी। उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई थी। इसके साथ ही पटना में एक छात्रा के साथ मनचलों ने सरेआम छेड़छाड़ की थी।

7- पटना के कंकड़बाग में एक सेना के जवान को कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया था। उन्होंने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। बबलू नामक इस जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

8- नवादा में एक महिला को सोने-चांदी का लालच देकर बदमाश उससे 4 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठगने वाला व्यक्ति साधु के वेश में था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.