Jharkhand: दुमका में महसूस किया गया 3.7 तीव्रता का भूकंप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने दुमका में भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की है।

181

 झारखंड में  (मंगलवार) तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। इसका केंद्र उप राजधानी दुमका से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व इलाके में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने दुमका में भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की है। उधर, भूकंप के झटके महसूस होते ही दुमका में लोग घरों से निकलकर बाहर मैदान में आ गए।

यह भी पढ़ें – Asian Champions Trophy : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 2-1 से हराया – 

क्यों आते है भूकंप के झटके
भूकंप होने की बात की जाए तो धरती के अंदर 7 प्लेट्स होते हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं।इसी डिस्टरबेंस को हम भूकंप के झटके के रुप में अनुभव करते हैं। इसकी तीव्रता को रिक्टर स्केल पर नापा जाता है। झारखंड में दुमका के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के रेवारी में भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.