टला बड़ा हादसा, हवा में ही खराब हुआ इंडिगो एयरलाइंस का इंजन

कोलकाता में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई।

243

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के विमान (Aircraft) में सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) को मंगलवार को एक बार फिर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। एएनआई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही दिन में इंडिगो एयरलाइंस के दो विमानों के इंजन (Engine) में हवा में तकनीकी खराबी (Technical Fault) आ गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को कोलकाता से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कुछ घंटे पहले इंडिगो एयरलाइंस की मदुरै-मुंबई फ्लाइट का इंजन फेल होने की खबर आई थी।

यह भी पढ़ें- Pollution दिल्ली निकाल रही लोगों का दम, आयु 11.9 वर्ष हो रही कम! ऐसा है कारण

लैंड हुआ विमान
विमान के एक इंजन में खराबी आने पर पायलट ने विमान को बंद कर दिया था। इंजन में तकनीकी खराबी के बावजूद पायलट ने विमान को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया। डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान का इंजन-2 बंद कर दिया गया और सुरक्षित लैंडिंग कर ली गई। एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो के ये दोनों विमान प्रैट और व्हिटनी इंजन से संचालित थे।

इंडिगो ने जारी किया स्पष्टीकरण
मदुरै से मुंबई की फ्लाइट में हुई इस घटना पर इंडिगो ने भी बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि मुंबई में लैंडिंग से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट की ओर से विमान को मुंबई में उतारने को प्राथमिकता दी गई। विमान को मुंबई में रखा गया है और मरम्मत के बाद इसे सेवा में वापस लाया जाएगा। इंडिगो ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।

देखें यह वीडियो- रक्षा बंधन पर मुंबई के मार्केट में चकाचौंध

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.