चीन से खुशखबर… लौट रहा ‘जग आनंद’!

जून से चीन के हुबेई प्रांत में अंटके भारतीय नाविकों की घर वापसी हो रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय की पहले पर चीन ने जहाज को छोड़ दिया है। ये

95

चीन के समुद्र में फंसे भारतीय नाविकों को लेकर बड़ी खुश खबरी है। इन नाविकों को लेकर कार्गो वेसेल एमवी जग आनंद 14 जनवरी को पहुंच जाएगा। इस समय जहाज चीन की सीमा से जापान के चीबा की ओर निकल गया है।

एमवी जग आनंद पर 23 भारतीय नाविक सवार हैं। इनको लेकर खबर केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सूचित किया है कि एमवी जगआनंद के नाविक जापान के चीबा बंदरगाह पर 14 जनवरी को पहुंचेंगे। यहां से नाविक कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत स्वदेश के लिए हवाई जहाज से लौटेंगे।

ये भी पढ़ें – हमारे सेक्युलरिज्म में ‘वो’ नहीं है!

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय नाविकों को क्रू चेंज प्रोसेस के अंतर्गत छोड़े जाने की मांग को चीन ने मान्य कर लिया है।

ये भी पढ़ें – चीन से कब आएगी वो खबर?

दो कार्गो जहाज एमवी अंटासिया और एमवी जग आनंद मुंबई के ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के हैं ये ऑस्ट्रेलिया से कोयला लेकर चीन जा रहे थे। लेकिन 13 जून 2020 से चीन के जिंगटैंग बंदरगाह पर जहाजों को क्रू के साथ रोक लिया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.