Indian Navy: भारत ने एक और समुद्री डकैती को किया नाकाम, इस देश का था जहाज

सोमालिया के पूर्वी तट पर लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच भारतीय नौसेना ने 1 फरवरी को एक और समुद्री डकैती को नाकाम करके लुटेरों को खदेड़ दिया है।

139

Indian Navy: सोमालिया के पूर्वी तट(East coast of Somalia) पर लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच भारतीय नौसेना(Indian Navy) ने 1 फरवरी को एक और समुद्री डकैती को नाकाम (Another pirate foiled) करके लुटेरों को खदेड़ दिया है। ईरानी जहाज और उसके चालक दल(Iranian ship and its crew) को सात समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था।

सूचना मिलने के बाद एक्शन
भारत ने लाल सागर और हिंद महासागर क्षेत्र(Red Sea and Indian Ocean region) में समुद्री डकैती रोकने के लिए अपने दस से ज्यादा जहाज ‘एंटी पायरेसी मिशन'(Anti Piracy Mission) पर तैनात किये हैं। भारतीय नौसेना को मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज एफवी ओमारी को सोमालिया के पूर्वी तट पर अपहृत करके चालक दल को बंधक बनाए जाने की जानकारी 31 जनवरी को मिली। इस पर क्षेत्र में निगरानी कर रहे भारतीय नौसेना ने एफवी ओमारी का पता लगाने के बाद समुद्री डकैती विरोधी मिशन के लिए तैनात आईएनएस शारदा को मौके पर जाने के लिए मोड़ दिया।

जहाज सहित चालक दल के 19 सदस्यों को बचाया सुरक्षित
दरअसल, ईरानी ध्वज वाले जहाज एफवी ओमारी पर सात समुद्री लुटेरों ने कब्ज़ा करके चालक दल को बंधक बना लिया था। भारत का युद्धपोत आईएनएस शारदा 02 फरवरी को सुबह मौके पर पहुंचा। भारतीय नौसैनिकों ने अपने हेलीकॉप्टर और नौकाओं का इस्तेमाल करके अपहृत जहाज को घेरकर समुद्री लुटेरों को जहाज के साथ चालक दल की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर कर दिया। भारत ने जहाज सहित चालक दल के 19 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया, जिसमें 11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी नागरिक हैं।

Assam: दो दिन के दौरे पर पीएम, 11 हजार 599 करोड़ की इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प का प्रतीक
भारतीय नौसेना के कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि सोमालियाई समुद्री डाकुओं से रिहा कराए गए चालक दल के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ जहाज को सफाई करने के बाद अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा कि समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना प्लेटफॉर्म मिशन के अथक प्रयास, समुद्र में बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए जारी हैं, जो समुद्र में सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प का प्रतीक है।

गौरतलब है कि नौसेना ने दो माह में आधा दर्जन से ज्यादा अपहृत विदेशी जहाजों को डाकुओं से छुड़ाकर समुद्र में अपना दबदबा कायम किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.