विवाहिता का आरोप, ससुरालियों ने घर से निकाला, ननदोई ने किया दुष्कर्म

2020 में घर पर कोई नहीं था, तभी ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

142

पलवल में दहेज के 5 लाख रुपए नहीं मिलने पर विवाहिता को धक्के मारकर घर से बेघर कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। शुक्रवार को थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर, ननद व ननदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से हसनपुर थाना के तहत आने वाले इलाके में रहने वाले महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अब पलवल की एक कॉलोनी में रहती है। साल 2020 में उसकी शादी जिला नूंह के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 11 लाख रुपए खर्च किए थे, परंतु दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और 5 लाख कैश व गहनों की मांग करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति, सास, ससुर, देवर, ननद व ननदोई उसे दहेज कम लाने का ताना देते थे।

गर्भावस्था में पीहर ने निकाला

पीड़िता ने बताया कि ननद-ननदोई पति से उसकी पिटाई करवाते थे। ससुरालवालों ने उसके जेवर भी ले लिए। आरोप है कि दिसंबर 2020 में घर पर कोई नहीं था, तभी ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पति को बताया तो उसने मारपीट कर 3 तलाक देने की धमकी दी। आरोपियों ने दहेज नहीं मिलने पर जनवरी 2021 में उसे गर्भावस्था में ही घर से बाहर निकाल दिया। फरवरी माह में उसने अपने मायके में ही बेटे को जन्म दिया। उसके बाद आरोपी उसे वापस ले जाने का आश्वासन देते रहे, परंतु नहीं लेकर गए। पीड़ित के अनुसार अब उसके पति ने घर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस जांच अधिकारी सुरेखा ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – लव जिहाद पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय सख्त, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.