Road Accident: बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत

हादसा खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर हुआ। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

97
File Photo

बिहार (Bihar) के खगड़िया जिले (Khagaria District) में सोमवार (18 मार्च) की सुबह हुए सड़क हादसे (Road Accident) में सात लोगों की मौत (Deaths) हो गई और तीन अन्य घायल (Injured) हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर हुआ। हादसे में सात सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर से कार टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin: रूसी जनता ने व्लादिमीर पुतिन पर फिर जताया भरोसा, मिले 88 फीसदी वोट

घटना के बाद इलाके में काफी दहशत का माहौल
मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट परिवहन कर रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बिहार के खगड़िया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर सोमवार (18 मार्च) तड़के हुई। घटना के बाद इलाके में काफी दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह कार से घर लौट रहे थे।

कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत
इसी बीच जब कार पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही देर में कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं और पुलिस शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.