Vladimir Putin: रूसी जनता ने व्लादिमीर पुतिन पर फिर जताया भरोसा, मिले 88 फीसदी वोट

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने धमाकेदार जीत हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन को 88 फीसदी वोट मिले हैं।

74

रूस (Russia) में राष्ट्रपति (President) पद के लिए हुए चुनाव में जनता ने निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर अपना भरोसा जताया है। रूस के चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा है कि प्रारंभिक परिणामों में पुतिन सबसे आगे हैं। उन्हें 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में भारी बढ़त मिलने के बाद पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने जा रहे व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन (National Television) पर अपने समर्थकों को संबोधित किया।

पुतिन ने अपने चुनाव मुख्यालय से राष्ट्रीय टेलीविजन पर जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की मौत पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताया। उन्होंने कहा, चुनाव में उन्हें किसी तरह की प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Building Collapse: कोलकाता में आधी रात को गिरी पांच मंजिला इमारत, दो महिलाओं की मौत; कई लोग घायल

मॉस्को में जीत का जश्न
इससे पहले रूस के चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस बीच मॉस्को में पुतिन समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि पुतिन पश्चिमी दुनिया के अधिकांश हिस्सों में भले ही अछूत बन गए हों पर चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि रूस की जनता उन्हें बेइंतहा प्यार करती है।

1999 में व्लादिमीर पुतिन रूस की सत्ता में आये
आए नतीजों के अनुसार, 71 साल के व्लादिमीर पुतिन ने 88 फीसदी वोट के साथ जीत हासिल की। पुतिन 1999 से रूस पर शासन कर रहे हैं। राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पांचवां कार्यकाल होगा। व्लादिमीर पुतिन 1999 से रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण बोरिस येल्तसिन ने 1999 में रूस की सत्ता व्लादिमीर पुतिन को सौंप दी। तब से वह एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.