मुंबई में भीषण हादसाः इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

मुंबई के कुर्ला में देर रात एक चार मंजिला पुरानी इमारत गिर गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

82

मुंबई के कुर्ला स्थित नायक नगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें-ऑल्ट न्यूज के सह-संथापक मोहम्मद जुबैर को एक दिन की पुलिस हिरासत! जानें, किस मामले में हुई है गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के कुर्ला में देर रात एक चार मंजिला पुरानी इमारत गिर गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल 20-25 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की जानकारी मिली रही है।

आदित्य ठाकरे ने किया दौरा
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने बचाव अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पांच लोगों को बचाया गया है। ढही इमारत के साथ ही चार इमारतों को खतरनाक होने का नोटिस जारी किया गया था और निवासियों को इमारत खाली करने को कहा गया था। इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। सभी लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि सभी को बचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पास में स्थित खरतनाक घोषित इमारतों को गिराने की भी बात कही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.