हिमाचल प्रदेश में जीप खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, इस कारण हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक और हादसा हुआ है।

82
File Photo

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में एक जीप के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसा 13 जुलाई को देर रात ग्राम पंचायत घीड़ी के कुशला इलाके में हुआ।

ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार बोलेरो (एचपी31-8349) में सवार लोग मंडी जिले के विख्यात मंदिर कमरुनाग से दर्शन करके वापस अपने घर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे बोलेरो जब कुशला लिंक रोड नीचे उतर रही थी, तो चालक ने गाड़ी से अपना नियन्त्रण खो दिया तथा जीप लगभग 700 फ़ीट ढाक से नीचे लुढ़क गई। जीप के गिरने से इसके परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार पांच व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से भाग गया है।

पुणे के कपड़ा गोदाम में भीषण आग, चपेट में कई घर! देखिये वीडियो

इनकी मौत
पुलिस के मुताबिक सभी मृतक और घायल मंडी जिले के सुंदरनगर के रहने वाले थे। मृतकों में लाला राम (50) पुत्र गंगू राम, रूप लाल (55) पुत्र परस राम, सुनील कुमार (35) पुत्र बेशर राम, गोबिन्द राम (60) पुत्र रघुराम और मोहण (55) पुत्र किरपा राम शामिल हैं।

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में संजीव कुमार (38), किरपा राम (38), कमल कुमार (22) शामिल हैं। ये अस्पताल में भर्ती हैं और इनकी हालत खतरे से बाहर है। चालक का नाम अनिल दत्त (51) है और वह भी सुंदरनगर का निवासी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंडी की एसपी सौम्या सांबाशिवन ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुणे के कपड़ा गोदाम में भीषण आग, चपेट में कई घर! देखिये वीडियो

एक अन्य हादसे में चालकक की मौत
इस बीच मंडी जिले में चैलचौक से कांढा सड़क पर कुन मोड़(जुलाह) के पास एक आल्टो कार खाई में लुढ़क गई। 14 जुलाई की सुबह हुए इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र कुमार (26) पुत्र अनंतराम वार्ड नंबर 9 गांव सिउनी धार डाकघर नथान जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.