Delhi: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का स्लैब गिरा, हादसे में 4 लोग घायल

दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह एक स्लैब गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

107

दिल्ली (Delhi) में गुरुवार (8 फरवरी) को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri Metro Station) के प्लेटफार्म (Platform) की साइड की दीवार (Wall) का एक हिस्सा (Part) गिर गया। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत की आशंका है, जबकि दो अन्य लोग मलबे (Debris) में दबने से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस सड़क को बंद कर दिया गया है। हादसे के बाद इस रूट पर मेट्रो ट्रेन फिलहाल सिंगल ट्रैक पर चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हो गया है। बताया जाता है कि स्टेशन का एक हिस्सा ढह गया है। इसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों के विरोध से बढ़ी प्रशासन की परेशानी, नोएडा की सड़कों पर चक्का जाम

घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया
सुबह करीब 11 बजे गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की पूर्वी बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी चला रहा था। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और मेट्रो कर्मी मौके पर मौजूद
घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मी मौके पर मौजूद हैं। इस मामले में संबंधित के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

देखें यह वीडियो-  

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.