मंगल मिशन पर क्यों भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग?…. जानिये इस खबर में

ग्रेटा थनबर्ग ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने नासा एजेंसी पर निशाना साधा है।

78

किसान आंदोलन के समर्थन में टूलकिट शेयर करने के मामले में विवादों मे चल रही पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपना गुस्सा नासा पर निकाला है। नासा के मंगल मिशन को लेकर उन्होने अपने गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि कई देशों की सरकारें और अंतरिक्ष एजेंसियां दूसरे ग्रहों की यात्रा पर अरबों रुपए खर्च कर रही हैं।

ग्रेटा थनबर्ग ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने नासा एजेंसी पर निशाना साधा है। वीडियो में कहा गया है कि मंगल ग्रह एक ऐसी जगह है, जिसे किसी ने अभी तक स्पर्श तक नहीं किया है, लेकिन कई लोग वहां जाना चाहते हैं। वहां पर्यावरण की चिंता के लोग जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि जिन लोगों को मंगल पर जाना है, उन्हें धरती को छोड़ देना चाहिए। इससे यहां के जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः निकिता की गिरफ्तारी पर भी रोक! अब क्या करेगी दिल्ली पुलिस?

चर्चा में ग्रेटा थनबर्ग
बता दें कि ग्रेटा ने किसान आंदोलन के समर्थन एक टूलकिट शेयर किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में बेंगलुरु से दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि नामक युवती को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोग उसके रडार पर हैं। उनमें मुंबई की वकील निकिता जैकब और महाराष्ट्र के बीड के रहनेवाले शांतनु मुलुक भी शामिल हैं। फिलहाल इन दोनों को न्यायालय ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी है। बता दें कि नासा का रोवर परसिवरेंस इन दिनों मंगल मिशन पर है। इससे पहले चीन और यूएई भी मंगल पर अपना यान उतार चुके हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.