Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, जानिए कितनी थी तीव्रता?

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 5:44 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

64

अफगानिस्तान (Afghanistan) में गुरुवार (28 मार्च) को सुबह स्थानीय समयानुसार 5:44 बजे रिक्टर (Richter) पैमाने पर 4.2 तीव्रता (Intensity) का भूकंप (Earthquake) आया। यह जानकारी नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने दी। फिलहाल जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं है।

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स हैंडल पर अफगानिस्तान में आए ताजा भूकंप का ब्यौरा साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भूकंप के लिहाज अफगानिस्तान बेहद संवेदनशील है। अफगानिस्तान में पिछले साल अक्टूबर में आए तूफान से भारी तबाही हो चुकी है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी। इस भूकंप ने 2053 से ज्यादा लोगों को पलक झपकते ही मौत की नींद सुला दिया था।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कंगना के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की बढ़ीं मुश्किलें

भूकंप क्यों आते हैं?
पृथ्वी मुख्यतः चार परतों से बनी है। आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल कोर को लिथोस्फीयर कहा जाता है। यह 50 किलोमीटर मोटी परत कई खंडों में विभाजित है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें बहुत ज्यादा हिलती हैं तो भूकंप महसूस होता है।

कैसे करें बचाव?
अगर अचानक भूकंप आए तो घर से बाहर खुले में जाएं। अगर आप घर में फंसे हैं तो बिस्तर या किसी मजबूत टेबल के नीचे छुप जाएं। घर के कोनों में खड़े होकर भी आप खुद को बचा सकते हैं। भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। खुली जगहों पर जाएं, पेड़ों और बिजली लाइनों से दूर रहें। इसके अलावा भूकंपरोधी घर भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। हालांकि यह ज्यादा महंगा नहीं है, लेकिन इसके प्रति लोगों में जागरूकता की कमी के कारण लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.