Mumbai: ड्रग माफिया ललित पाटिल और उसके चार साथियों को 29 तक पुलिस कस्टडी

स्टाफ में आठ महिला नर्स, पांच वार्ड बॉय और चार चपरासी शामिल थे। पुलिस की गहन छानबीन जारी है।

672

कुख्यात ड्रग माफिया ललित पाटिल को शुक्रवार को पुणे जिला कोर्ट ने 14 दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है जबकि उसके चार साथियों को कोर्ट ने 29 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

ड्रग मामले में गिरफ्तार ललित पाटिल और उसके साथी भूषण पाटिल, अरविंद लोहार, हरीश पंत, इमरान शेख की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आज पुणे जिला कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने ललित पाटिल की कस्टडी की मांग नहीं की जबकि भूषण पाटिल, अरविंद लोहार, हरीश पंत और इमरान शेख पर जांच में सहयोग न करने की जानकारी कोर्ट को दी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अब तक की जांच में कुछ बातें सामने आई है, इसलिए चारों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई जानी चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने भूषण पाटिल सहित चारों को पुलिस कस्टडी 29 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद ड्रग माफिया ललित पाटिल को 14 दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें – Diwali 2023: 26 शाम को छोटी काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली – 

ललित पाटिल पुणे स्थित ससून अस्पताल से फरार हो गया था
उल्लेखनीय है कि ललित पाटिल पुणे स्थित ससून अस्पताल से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने ललित पाटिल को चेन्नई के एक होटल से गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने नासिक में छापा मारकर करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग बरामद किया था और अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब तक छानबीन में पता चला है कि आरोपित 2020 इब्राहिम शेख नामक ड्रग माफिया के संपर्क में है, इसलिए पुलिस ड्रग माफिया इब्राहिम शेख के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही ड्रग माफिया ललित पाटिल के ससून अस्पताल से फरार होने के मामले में पुलिस ने ससून के 17 कर्मचारियों से पूछताछ की है। स्टाफ में आठ महिला नर्स, पांच वार्ड बॉय और चार चपरासी शामिल थे। पुलिस की गहन छानबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.