दक्षिण कोरिया में बारिश से तबाही! जानिये, कितने लोगों ने गंवाई जान और कितने लोग हैं लापता

दक्षिण कोरिया के ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग जलमग्न है। यहां 19 वाहन फंसे हुए हैं।

110

दक्षिण कोरिया में तेज बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा नागरिक लापता हैं। हजारों लोग घरों को खाली कर पलायन कर चुके हैं। लोगों को बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों में ठहराया गया है।

सबसे अधिक तबाही उत्तरी ग्योंग सांग प्रांत
ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग जलमग्न है। यहां 19 वाहन फंसे हुए हैं।इन वाहनों में कितने लोग हैं, यह साफ नहीं हो सका है। केंद्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक सबसे अधिक तबाही उत्तरी ग्योंग सांग प्रांत में हुई है। यहां भारी भूस्खलन हुआ है। घर ढह गए हैं। इस राज्य में 16 और दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में चार से अधिक लोगों की जान चली गई। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दिल्ली, सबसे पहले उपराज्यपाल से इस बारे में की बात

मलबे में दबे तीन लोगों की मौत
इसके अलावा दक्षिणपूर्वी काउंटी येओंगजू और केंद्रीय काउंटी चेओंगयांग में इमारतों के जमींदोज होने से मलबे में दबे तीन लोगों का दम निकल गया। गोएसन बांध पानी से लबालब हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.