दिल्ली हिंसाः पुलिस ऐसे कस रही है दीप सिद्धू पर शिकंजा!

दीप सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह सात दिनों की पुलिस कस्टडी में है। घटना के दिन से ही वह फरार था।

84

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले में हिंसा फैलाने के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वह उससे पूछताछ कर हिंसा फैलने और उसमें उसकी भूमिका के बारे में जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया है। पुलिस उससे जानना चाहती है कि वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन कहां था और उसके साथ और कौन-कौन थे। पुलिस इसके लिए प्राप्त वीडियो और अन्य पुख्ता सबूतों का भी इस्तेमाल कर रही है। वह उससे मिली जानकारी की सत्यता की भी जांच कर रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1359521397245173762?s=20

बता दें कि दीप सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह सात दिनों की पुलिस कस्टडी में है। घटना के दिन से ही वह फरार था। लेकिन आखिर में उसे हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार लोकेशन बदल रहा था, हालांकि वह फेसबुक पर वीडियो वायरल कर अपनी सफाई पेश कर रहा था।

दीप सिद्धू पर गंभीर आरोप
दीप सिद्धू पर गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों को भड़काने और हिंसा के लिए प्रेरित करने का आरोप है। उसे दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया है। उस पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था। इस मामले में दीप सिद्धू के साथ आरोपी गिरोहबाज लख्खा सधाना अभी भी फरार है, जिसे पकड़ने का प्रयत्न हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड आपदाः लापता लोगों में से कुछ लोग यहां मिले सुरक्षित!

पंजाबी फिल्मों में कर चुका है काम
दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों का अभिनेता है। वो दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में सहभागी हुआ था। वहां वह अपने वीडियो बनाता था। पुलिस के अनुसार दीप सिद्धू कैनिफोर्निया में अपनी गर्ल फ्रेंड के संपर्क में था। वो आंदोलन से वीडियो बनाकर उसको भेजता था। वहां से वह दीप के फेसबुक अकाउंट में अपलोड करती थी।

किसानों के नरम रुख से था नाराज
दीप सिद्धू के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वो किसान यूनियन के नेताओं की सरकार से बातचीत में नरम रुख से परेशान था। ऐसे में जब 26 जनवरी, 2021 को ट्रैक्टर परेड निकालने की सशर्त मंजूरी मिली तो उसके गिरोह ने इस पर योजनाबद्ध रूप से कार्य किया। सूत्रों के अनुसार जब गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकली तो उसने अपने लोगों को वॉलंटियर के जैकेट पहनने को कहा और निश्चित मार्ग से अलग निकलने को कहा था। सभी को लाल किले पर पहुंचने को कहा था।

ये भी पढेंः बिहार के नये मंत्रियों में कौन, कितना अमीर?… जानने के लिए पढ़ें ये खबर

हिंसा में हाथ होने से किया इनकार
सिद्धू ने इन घटनाओं में अपनी भूमिका से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि इन्हीं लोगों ने पंजाब के तरनतारन जिले से जुगराज सिंह को लाया था। उसी ने लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया था। जुगराज अभी भी फरार है। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार दीप सिद्धू कट्टरवादी विचारों का है। इसी के अंतर्गत वह यह कार्य कर रहा था। वह 28 नवंबर 2020 को ही किसानों आंदोलन में शामिल हो गया था। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा फैलाने के मामले में अब तक 128 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

इकबाल सिंह भी गिरफ्तार
इस बीच दिल्ली हिंसा में 50 हजार के इनामी आरोपी इकबाल सिंह को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1359367679140745218?s=20

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.