कंझावाला मामले में पांच नहीं सात आरोपी, पुलिस ने एक और को किया गिरफ्तार

कंझावाला मामले में छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर आशुतोष से कार ली थी।

212

दिल्ली पुलिस ने कंझावाला इलाके में कार से युवती को टक्कर मारने के बाद घसीटने से हुई मौत के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान आशुतोष के तौर पर की है। वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया छठवां व्यक्ति है।

अब तक इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि कंझावाला मामले में छठवें आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया गया है। इसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। आगे की जांच चल रही है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर आशुतोष से कार ली थी। दिल्ली पुलिस ने पांच जनवरी को कहा था कि वह दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर पांचों आरोपियों को बचाने में शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने पहले दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को दो और लोगों आशुतोष और अंकुश खन्ना की संलिप्तता के बारे में पता चला था।

ये भी पढ़ें- ट्विटर के उपयोगकर्ताओं की निजता पर खतरा, ‘इतने’ करोड़ लोगों की निजी जानकारी हुई लीक

अंकुश आरोपी अमित खन्ना का है भाई
अंकुश खन्ना आरोपी अमित खन्ना का भाई है। अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और उसने अंकुश को दुर्घटना के बारे में सूचित किया तो उसके भाई ने दीपक को पुलिस को यह बताने के लिए राजी किया था कि वह दुर्घटना के दिन गाड़ी चला रहा था। दीपक ग्रामीण सेवा वाहन चलाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.