एएसआई पर हमलाः सीसीटीवी फुटेज में दिखी दिल दहला देने वाली पूरी वारदात

एएसआई शंभु दयाल भी डंडे से अनीश पर वार करते हैं। वे उसे पकड़ने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन बदमाश उनसे खुद को छुड़ाकर भाग जाता है।

116

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात एएसआई शंभू दयाल पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर एएसआई पर चाकू से हमला करता दिख रहा है। फूटेज मे स्पष्ट देखा जा सकता है कि एएसआई शंभू दयाल आरोपी अनीश को पैदल ही थाने की ओर ले जा रहे हैं। उनके पीछे कुछ और लोग भी चल रहे हैं। इस दौरान अनीश मौका देखकर शंभु दयाल पर चाकू से हमला कर देता है और वह उन पर कई वार करता है।

एएसआई शंभु दयाल भी डंडे से अनीश पर वार करते हैं। वे उसे पकड़ने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन बदमाश उनसे खुद को छुड़ाकर भाग जाता है। हालांकि लोग उसके पछे दौड़ते हैं, लेकिन वह भागने में सफल हो जाता है। उसके बाद कुछ लोग शंभू दयाल की सहायता करते दिख रहे हैं।

फिलहाल घायल एएसआई शंभू दयाल की 8 जनवरी की सुबह मौत हो गई। उसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे राजस्थान के रहने वाले थे और उनका अंतिम संस्कार भी वहीं उनके पैतृक गांव में किया गया।

दिल्ली में रहता है परिवार
दिल्ली में वे अपने परिवार के साथ मधु विहार में रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। फिलहाल बदमास अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.