Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार देर शाम को लाल किले के पास हुए विस्फोट और फरीदाबाद से पिछले दिनों भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद यूपी एटीएस पूरी तरह से सतर्क है। मंगलवार को यूपी एटीएस टीम ने शाहीन के घर पहुंचकर परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की। यूपी एटरएस ने आतंकी डॉ आदिल के दो करीबियों को सहारनपुर से उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।(Delhi Blast)
शाहीन से घंटों पूछताछ
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉ मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड लखनऊ निवासी डॉक्टर शाहीन को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। वह लखनऊ के लालबाग की रहने वाली है। उसके बारे में अहम जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को यूपी एटीएस टीम ने शाहीन के लखनऊ के घर पहुंचकर परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की। एटीएस के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद थी।(Delhi Blast)
शाहीन के पिता का कहना है कि डेढ़ दो साल से वह घर नहीं आयी है और न ही उसकी घर वालों से बातचीत हुई है। अब उसका नाम आतंकी गतिविधियों शामिल होना पाया जा रहा है। मेरा तो यही कहना है कि मामले की सही जांच की जाए।(Delhi Blast)
लखनऊ के अलावा वेस्ट यूपी के सहारनपुर में भी छापेमारी
इसके अलावा यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने लखनऊ के अलावा वेस्ट यूपी के सहारनपुर व शामली में घंटों छापेमारी की। लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर छापा मारा, लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद एटीएस ने सहारनपुर में भी उसके किराए के घर पर छापा मारकर दस्तावेज खंगाले। यूपी एटीएस ने यहां से आतंकी डाॅ. आदिल अहमद के करीबी दो लोगों को उठाया है।(Delhi Blast)
अनंतनाग का रहने वाला है डॉ आदिल
डॉ. आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल फेमस हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में तैनात था। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में बातें लिखी थीं। घटना के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ. आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।(Delhi Blast)

