धर्मांतरण: वसई का राजेश कैसे बना रियाज, जानिये मुख्य आरोपी मुंब्रा के मोहसिन से!

मुंबई महानगर क्षेत्र में धर्मांतरण की फैक्ट्री चलाई जा रही है। यह खुलासा हिंदुओं के लिए चेतावनी से कम नहीं है। जिसमें इस्लामी गिरोहबाज षड्यंत्र रचकर हिंदुओं को निशाना बनाते हैं। गेम जिहाद भी इसी की हिस्सा है।

256
धर्मांतरण

धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, ठाणे, पालघर और मुंबई में चलाया जा रहा था धर्मांतरण का कारखाना। इस्लामियों के इस बड़े षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। इस प्रकरण में मोहसिन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी इस धर्मांतरण रैकेट में मुंब्रा की भूमिका का भंडाफोड़ करती है। इस प्रकरण में दो आरोपियों समेत जमात के लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मोहसिन की ही करतूत है कि, वसई का राजेश रियाज बन गया है।

मुंबई महानगर परिक्षेत्र में 400 लोगों के धर्मांतरण का आरोप लग रहा था। अब वह सच साबित हुआ। मुंब्रा का मोहसिन इस प्रकरण में गिरफ्तार हुआ है। उसके दो साथी और जमात से संबंधित लोग अभी पकड़ से बाहर हैं। वसई पुलिस द्वारा गिरफ्तार मोहसिन ने खुलाासा किया है कि, उसी ने वसई के राजेश को रियाज बनाया है और राजेश के बच्चों को इस्लाम स्वीकार करने के लिए दाबव बना रहा था।

राजेश के परिवार पर नजर
इस्लाम धर्म स्वीकार करनेवाले राजेश उर्फ मोहम्मद रियाज की बेटी ने आरोप लगाया है कि, उनके घर पर इस्लामी नजर रख रहे हैं। यह लोग संपर्क करके दबाव बना रहे हैं कि, परिवार के दूसरे सभी लोग इस्लाम स्वीकार कर लें। इस भयभीत हैं राजेश की बेटी पत्नी। उन्होंने, इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी है। राजेश की पत्नी और बेटी ने कहा है कि, वे राजेश को वापस हिंदू धर्म में लाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि, राजेश को इस्लामियों ने लालच देकर धर्मांतरण कराया है। राजेश पिछले 25 मई से गुमशुदा थे।

चला रहा था इस्लामी फैक्ट्री
मोहसिन से पूछताछ में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार उसके धर्मांतरण गिरोह में प्रोफेसर जफर और बांद्रा का कोई फारुख भाई भी था। इसके अलावा मतांतरण करने के लिए जमात की भी सहायता यह गिरोह लेता था। यह आरोपी पहले ऐसे हिंदुओं को पकड़ते थे, जिनमें आसानी से इस्लामी मानसिकता भरी जा सके। ऐसे ही ये लोग वसई के राजेश के पास पहुंचे। उन्होंने, राजेश के सामने हिंदू धर्म के बारे में दुर्भावना उत्पन्न की, उसे लालच दिया, यह बताया कि इस्लाम कैसे हिंदू धर्म से बड़ा है। इस झांसे में राजेश आ गया। राजेश ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी गैंग ने राजेश के परिवार पर दबाव बनाना प्रारंभ किया। लेकिन, इस बीच मोहसिन की धर्मांतरण फैक्ट्री का भंडा फूट गया।

ये भी पढ़ें –गेम जिहाद: महाराष्ट्र से चल रहा था नाबालिगों से गंदा खेल, शहनवाज परिवार के साथ फरार

कराया कराया 400 लोगों का धर्मांतरण
मोहसिन ठाणे जिले के मुंब्रा का रहनेवाला है। यह वही क्षेत्र है जहां के विधायक हैं एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड। जो धर्मांतरण को झूठ बताते हुए, कल तक प्रमाण मांग रहे थे। मोहसिन ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि, उसने 400 लोगों का धर्मांतरण इस्लाम में कराया है। वसई पुलिस अब राजेश के रियाज बनने की पूरी मोडस ऑपरेंडी को समझने में लगी है। इसके साथ ही इतने बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराने में और कितने लोग संलिप्त हैं, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच कर रही है। धर्मांतरण के प्रकरण में भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 295ए और धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

गेम जिहाद का हिस्सा
मोहसिन की गिरफ्तारी के पहले पुलिस ने मुंब्रा के रहनेवाले शहनवाज मकसूद खान को गेम जिहाद में गिरफ्तार किया है। शहनवाज किशोर आयु के बच्चों को वीडियो गेम के माध्यम से जोड़ता था। उसने बड्डो नामक एक समूह बनाया था, जिसमें ऑनलाइन फोर्ट नाइट गेम खेलते थे। इसमें हारने के बाद बच्चों को इस्लाम की आयतें पढ़ने के लिए जबरदस्ती कहा जाता था। इनके मस्तिष्क में इस विचार को डाला जाता था कि, इस्लाम स्वीकार करने पर वे गेम में जीतने लगेंगे और उनके साथ सब अच्छा होगा। इसका परिणाम यह हुआ कि, तीन हिंदू और एक जैन किशोर वयीन बच्चे ने इस्लाम स्वीकार कर लिया। हालांकि, यह आकंड़ा 400 लोगों तक का है, जिसमें से मात्र चार परिजनों ने गाजियाबाद के कविनगर में प्रकरण दर्ज कराया था। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कविनगर पुलिस की टीम मुंब्रा भेजी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने गाजियाबाद के संजय नगर निवासी अब्दुल रहमान उर्फ नन्न को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी शहनवाज को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – मोहसिन ने किया कुबूल 400 लोगों का कराया धर्मांतरण, राजेश को बनाया रियाज! अब आव्हाड साहब क्या उत्तर देंगे?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.