चीन और ताइवान में तनातनी, हो गया मिसाइल हमला

ताइवान और चीन के बीच लंबे काल से विवाद रहा है।

118

चीन ने ताइवान से चल रही तनातनी में बड़ा कदम उठाते हुए मिसाइल हमले किये हैं। इस विषय में ताइवान की ओर से बयान जारी किया गया है। यह घटना अमेरिकी कांग्रेस की अध्यक्ष नेन्सी पेलोसी के ताइवान से लौटने के एक दिन बाद घटी है।

अमेरिकी नेता के ताइवान पहुंचने से चीन बौखलाया हुआ है। उसने ताइवान को चारो ओर से घेर रखा था। चीन इसे अपना सैन्य अभ्यास बता रहा था, परंतु उसकी सच्चाई चौबीस घंटे बाद सामने आ गई। ताइवान के समुद्र में चीन ने लगातार 11 मिसाइल दागे हैं। ताइवान के सागरी क्षेत्र में चीन ने 11 डोंगफेंग मिसाइलें दागी है। यह सभी ताइवान के पूर्व, उत्तर और दक्षिण के समुद्री क्षेत्र में दागी गई हैं, जिसे चीन अपना बताता रहा है। चीन का सैन्य प्रशिक्षण रविवार तक चलेगा।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.