Boycott Maldives: इस टूर कंपनी ने बंद की मालदीव की फ्लाइट्स बुकिंग, लक्षद्वीप यात्रा के लिए चला अभियान

ऑनलाइन टूर कंपनी ईजी माई ट्रिप (Easy My Trip) ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग बंद (All flights booking closed for Maldives) कर दी है। कंपनी ने कहा है कि हम देश के साथ खड़े हैं। 

156

Boycott Maldives: भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी (Insulting remarks on Prime Minister Modi) किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर चले बायकॉट मालदीव ट्रेंड के बाद भारी संख्या में मालदीव के होटलों और फ्लाइट की टिकटें रद्द (Maldives hotels and flight tickets canceled) होने की खबरों के बीच ऑनलाइन टूर कंपनी ईजी माई ट्रिप (Easy My Trip) ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग बंद (All flights booking closed for Maldives) कर दी है। कंपनी ने कहा है कि हम देश के साथ खड़े हैं।

लक्षद्वीप यात्रा के लिए चला अभियान
मालदीव के मंत्रियों की भारत को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप यात्रा के लिए एक अभियान सा दिख रहा है। कई सेलिब्रिटीज ने लक्षद्वीप को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बताते हुए सोशल मंच पर अपनी पोस्ट लिखी है। ईजी माई ट्रिप की तरफ से सोशल मीडिया मंच पर लिखा गया है कि हम देश के साथ खड़े हैं। हमने लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अभियान (Campaign to visit Lakshadweep) शुरू किया है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव जितने ही अच्छे हैं। हम लक्षद्वीप में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लाएंगे।

पीएम मोदी पर मालदीव की मंत्री का आपत्तिजनक बयान
मालदीव की युवा सशक्तीकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की थी। मरियम ने उनके के लिए ‘जोकर’ और ‘इजराइल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

7,500 से अधिक होटलों की बुकिंग और 2300 से ज्यादा फ्लाइट टिकटें रद्द
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव की मंत्री की बयानबाजी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉल मालदीव ट्रेंड करने लगा। ऐसी खबरें भी आने लगीं कि मालदीव के नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव में 7,500 से अधिक होटलों की बुकिंग और 2300 से ज्यादा फ्लाइट टिकटें रद्द कर दी गईं ।

दरअसल, मालदीव में नई सरकार बनने के साथ ही भारत के साथ संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई थी। इस बीच वहां की मंत्री मरियम शिउना और अन्य नेताओं के भारत विरोधी बयानों ने आग में घी डालने का काम किया। भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा।

यह भी पढ़ें – PM Modi आज करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.