BJP Leader Murder Case: उत्तराखंड में देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बैरागीवाला इलाके में हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता विनोद कश्यप (Vinod Kashyap) हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज को पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करके दबोच लिया है। इम्तियाज की इस गिरफ्तारी के बाद अब तक पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 5 हो गई है। इससे पहले पुलिस रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। (BJP Leader Murder Case)
क्या था पूरा विवाद?
यह हिंसक घटना खेत में पानी की सिंचाई और पैसों के आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने भाजपा नेता विनोद कश्यप के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस खूनी संघर्ष में मृतक के भाई समेत तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। (BJP Leader Murder Case)
पुलिस की सख्त कार्रवाई और जांच
इस घटना के बाद मृतक के पिता अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 12 नामजद और करीब 30-35 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। (BJP Leader Murder Case)
7 नामजद आरोपी अब भी फरार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अभी भी सात नामजद आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही, जांच एजेंसियां घटना के वक्त वहां मौजूद करीब 30 अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी। (BJP Leader Murder Case)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
