यूरोपीय देश स्लोवाकिया (Slovakia) की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को वहां के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (Peter Pellegrini) ने स्वयं पीएम मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक स्तर पर मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की कुल संख्या अब 33 हो गई है। (PM Modi)
देश की जनता को सौंपा गौरव
इस ऐतिहासिक सम्मान को स्वीकार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ”आज शाम ब्रातिस्लावा में ‘द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ सम्मान पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभारी हूं। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया के बीच अटूट मित्रता को समर्पित करता हूं।” (PM Modi)
Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
पहली यात्रा में ही रचा इतिहास
बता दे कि इतिहास में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया के दौरे पर पहुंचा है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्लोवाक राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने गर्मजोशी से पीएम मोदी को गले लगाकर दोनों देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। अपनी एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, इसके बाद 52वें जी-7 (G-7) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। (PM Modi)
ये अभी पढ़ें: B-52 Bomber Crash: ईरान पर हमलों में शामिल अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, इतने लोगों की मौत
क्या है ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’?
यह स्लोवाकिया का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। यह मुख्य रूप से उन विदेशी हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने स्लोवाकिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के मान-सम्मान को बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया हो। (PM Modi)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community

