अब बर्ड फ्लू से यहां एलर्ट मोड पर सरकार!

एवियन एन्फ्लुएंजा एक वायरस है। इसमें एवियन एक पक्षी का नाम है जबकि एन्फ्लुएंजा ज्वर को कहते हैं। ठंडियों में इस बीमारी का प्रभाव तेजी से बढ़ता है।

104

देश में पंछियों पर अब संक्रमण मंडरा रहा है। कई राज्यों में आसमानी परिंदे दम तोड़ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एवियन इन्फ्लुएंजा के पसरने की जानकारी सामने आई। जिसके कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश आदि में प्रशासन चौकन्ना हो गया है।

केरल में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रसार को लेकर हाई एलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में लगभग 2,400 पक्षी मृत पाए गए हैं। इस संक्रमण से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के पक्षी भी संक्रिमत पाए गए हैं। अब तक जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं उन पर एक नजर

  • हिमाचल प्रदेश 2,400 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए
  • मध्य प्रदेश में 400 कौए मृत पाए गए
  • राजस्थान 250 कौए मृत पाए गए
  • गुजरात 53 जलीय पक्षी मृत पाए गए
  • केरल 1,700 बतख की मौत

अब तक एविएयन इन्फ्लुएंजा के अलग-अलग प्रकार के संक्रमण पाए गए हैं। जिसमें एच-5 एन-8 और एच-5 एन-1 शामिल हैं।

किस राज्य की क्या है स्थिति?

  • हिमाचल प्रदेश में 2,400 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए थे। ये सभी पोंग झील में आए थे। सभी पक्षी दुर्लभ प्रजाति के हंस हैं।
  • मध्य प्रदेश में कौओं के मृत पाए जाने की सूचना मिली है। यहां 400 कौए मृत मिले हैं। राज्य के सात से आठ जिले प्रभावित हैं।
  • राजस्थान में 250 कौए मरे पाए गए थे। राज्य के 15 जिले एवियन इन्फ्लुएंजा से प्रभावित पाए गए हैं।
  • गुजरात में भी एवियन इन्फ्लुएंजा के कारण खारो जलाशय क्षेत्र में 53 जलीय पक्षी मृत पाए गए थे। जिसके बाद राज्य में प्रशासन सक्रिय हो गया है। खारो जलाशय राज्य के जुनागढ़ जिले में है।
  • केरल में बर्ड फ्लू के कारण हाइ एलर्ट बै। के निंन्दूर पंचायत में 1,700 बतखों की मौत हो चुकी है। 40 हजार से अधिक घरेलू पक्षियों और 48 हजार बतखों की कलिंग की जानी है जिनसे पता लगाया जाएगा कि उनमें एच-5 एन-8 के विषाणु हैं क्या।

क्या है एवियन इन्फ्लुएंजा?

एवियन एन्फ्लुएंजा एक वायरस है। इसमें एवियन एक पक्षी का नाम है जबकि एन्फ्लुएंजा ज्वर को कहते हैं। ठंडियों में इस बीमारी का प्रभाव तेजी से बढ़ता है। यह एच-5 एन-1 वायरस से फैलता है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.