पीएम मोदी का 73वां जन्मदिनः किसी ने कहा, दूरदर्शी, तो किसी ने बताया मिशनरी भावना का इंसान

भारत, जो मानवता के छठे हिस्से का घर है, हमारे सभ्यतागत लोकाचार के अनुरूप समावेशिता, लोक कल्याण और दूरदर्शी दृष्टिकोण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को हमेशा संजोकर रखेगा। ईश्वर आपको आने वाले वर्षों में भारत की सेवा में लगे रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता का आशीर्वाद दे।

223

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)ने एक्स पर पोस्ट किया है ‘भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने एक्स पर लिखा ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व, मिशनरी भावना और अनुकरणीय क्रियान्वयन ने भारत को अभूतपूर्व प्रगति और युगांतरकारी परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है। आपकी विरासत हमारे देश के इतिहास में अंकित है। भारत, जो मानवता के छठे हिस्से का घर है, हमारे सभ्यतागत लोकाचार के अनुरूप समावेशिता, लोक कल्याण और दूरदर्शी दृष्टिकोण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को हमेशा संजोकर रखेगा। ईश्वर आपको आने वाले वर्षों में भारत की सेवा में लगे रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता का आशीर्वाद दे।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। देश की प्रगति, विश्व के कल्याण की जिस भावना से आप कार्य कर रहे हैं, उसने वैश्विक स्तर पर भारत को सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है। ईश्वर आपको इसी ऊर्जा से देश सेवा को समर्पित रहने की शक्ति दें।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो और हम पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ‘भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लिखा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, मां भारती के अनन्य सेवक, 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मान कर राष्ट्र नवनिर्माण में पूरे मनोयोग से समर्पित भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की असीम-अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, चिर ऊर्जावान व्यक्तिव, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

यह भी पढ़ें – Samudra Prahari की आसियान देशों में विदेशी तैनाती, जानें क्या है एजेंडा ?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.