बैंगलुरू में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर इसलिए हुआ हमला

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद समेत संघ परिवार के कार्यकर्ता चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य भव्य राम मंदिर के निर्माण के निधि उपलब्ध कराना है।

81

राम मंदिर निर्माण हेतु चंदा इकट्ठा कर रहे कार्यकर्ताओं पर हमला होने की घटना बैंगलुरू में घटी है। हिंदु संगठन से जुड़े तीन लोग चंदा इकट्ठा करने का कार्य शहर के गुरप्पनपल्या में कर रहे थे। इस दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में 40-50 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हिंदू संगठन के तीन कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इसके लिए उनकी गाड़ी में श्रीराम मंदिर से जुड़े पोस्टर और पैंपलेट पड़े थे। वे गुरप्पनपल्या क्षेत्र में चंदा इकट्ठा करके ईंधन लेने के लिए रुके थे। इस बीच कुछ लोग आए उन्होंने शाब्दिक विवाद करते हुए हमला कर दिया।

दक्षिण बैंगलुरू भाजपा के अनुसार हमले में उनके लोगों को चोटें आई हैं। जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 40-50 लोगों के विरुद्ध कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का समय दिया है। यदि तब तक गिरफ्तारी नहीं होती तो पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.