Ayushman Bhava: 4 दिनों में बने 5 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड, जानें उद्देश्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी महीने की 13 तारीख को गांधीनगर में आयुष्मान भवः अभियान की शुरुआत की थी। आयुष्मान भवः अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धि हासिल करना है।

301

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल आयुष्मान भवः (Ayushman Bhava) अभियान के तहत सिर्फ चार दिनों में पांच लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड (Ayushman card)बनाए गए। यह अभियान सेवा पखवाड़ा के दौरान चलाया जा रहा है जो इस महीने की 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर शुरू हुआ और 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा।

आयुष्मान भवः अभियान का उद्देश्य
इस बाबत जानकारी देते स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि केवल चार दिनों में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपचार और स्क्रीनिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 20 लाख से अधिक लोग आए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के लिए बहुत महत्वाकांक्षी है और सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसमें योगदान दे रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी महीने की 13 तारीख को गांधीनगर में आयुष्मान भवः अभियान की शुरुआत की थी। आयुष्मान भवः अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धि हासिल करना है।

यह भी पढ़ें –Women’s Reservation Bill: भाजपा मुख्यालय में जश्न, प्रधानमंत्री का होगा अभिनंदन

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.