Women’s Reservation Bill: भाजपा मुख्यालय में जश्न, प्रधानमंत्री का होगा अभिनंदन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बिल का उन्हें 27 साल से इंतजार था। आज से एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। बिल एक स्वर्ण युग में पारित हुआ। यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ा दिन है।

213

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक (Women’s Reservation Bill) के संसद से पारित होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में जश्न का माहौल है। देश के कोने-कोने से आईं महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बिल का उन्हें 27 साल से इंतजार था। आज से एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। बिल एक स्वर्ण युग में पारित हुआ। यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ा दिन है।

पीएम मोदी का होगा अभिनन्दन
इस मौके के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां की है। सुबह करीब दस बजे महिला मोर्चा की सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यालय में अभिनंदन करेंगी। इसके लिए देश के कोने-कोने से लोक कलाकार आए हैं और सुबह से ही खुशी मना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर आधी रात को देश की आधी आबादी को संसद में 33 फीसदी का आरक्षण देने का विधेयक पारित किया है। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के इस विधेयक को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

यह भी पढ़ें – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन डे सिरीज का पहला मैच मोहाली में

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.