Asia Cup Hockey 2025 : महिला एशिया कप हॉकी 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस परिणाम के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। अगर चीन कोरिया को हरा देता है या भारत गोल अंतर से दो से कम अंतर से हार से बच जाता है, तो भारतीय टीम फाइनल में जगह बना लेगी।(Asia Cup Hockey 2025 )
भारत की ओर से पहला गोल ब्यूटी डुंगडुंग ने 7वें मिनट में किया। उन्होंने नेहा के शॉट को डिफ्लेक्ट कर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। मैच की शुरुआत से ही भारत आक्रामक दिखाई दिया। इशिका चौधरी ने शुरुआती मिनटों में ही गोल पोस्ट को हिट किया, जबकि जापान को भी कुछ मौके मिले लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1-0 रहा।(Asia Cup Hockey 2025 )
दूसरे क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिशें तेज कीं और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंस ने मोर्चा संभाले रखा। हाफ टाइम तक भारत 1-0 की बढ़त बनाए रहा।(Asia Cup Hockey 2025 )
तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर दबदबा बनाया। ललरेमसियामी ने कई शानदार मूव बनाए, हालांकि दूसरे गोल की तलाश पूरी नहीं हो सकी। जापान की डिफेंस ने मजबूती से भारतीय आक्रमण रोके रखा।(Asia Cup Hockey 2025 )
Direct Action Day: सच्चाई को उजागर करती फिल्म द बंगाल फाइल्स! 16 अगस्त 1946 का वो काला इतिहास
अंतिम क्वार्टर में जापान ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार हमले किए। भारत ने भी जवाबी आक्रमणों में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। मैच के 58वें मिनट में जापान की खिलाड़ी शिहो कोबायाकावा ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।(Asia Cup Hockey 2025 )
निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
Join Our WhatsApp Community
