अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत! इस कारण हुई दुर्घटना

अहमदाबाद में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है।

171

अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर देर रात राजपथ क्लब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में आने वाले लोगों का शरीर 25 से 30 फीट दूर तक उछल गया।

हादसे में इनकी मौत
जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई की देर रात शहर के इस्कॉन ब्रिज पर जा रहे डम्पर के पीछे कार जा टकराई थी। देर रात दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कर्णावती क्लब की ओर से करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने वहां खड़ी भीड़ को कुचल दिया। हादसे में कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में नीरव (चांदलोडिया), अक्षय चावडा (बोटाद), रोनक विहलपरा (बोटाद), धर्मेन्द्र सिंह (पुलिस कांस्टेबल), कृणाल कोडिया (बोटाद), अमन कच्छी (सुरेन्द्रनगर), अरमान वढवानिया (सुरेन्द्रनगर) समेत अन्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे ने इरशालवाड़ी पहुंचकर ली हादसे की जानकारी, दिया ये आश्वासन

छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
घटना के संबंध में ट्रैफिक विभाग के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि घटना में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना करने वाली कार का चालक भी घायल हुआ है। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.