दिवाली (Diwali) के त्योहार के बीच नवी मुंबई (Navi Mumbai) में मंगलवार (21 अक्टूबर) की सुबह मातम पसर गया। वाशी (Vashi) और कामोठे (Kamothe), दो अलग-अलग इलाकों में आवासीय इमारतों (Residential Buildings) में लगी भीषण आग (Massive Fire) की घटनाओं में कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। वाशी की घटना में एक 6 साल की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं, कामोठे में भी एक अन्य हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।
पहली और सबसे भीषण घटना वाशी के सेक्टर 14 स्थित ‘रहेजा रेसिडेंसी’ नामक एक पॉश आवासीय संकुल (रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स) में घटी। नवी मुंबई महानगरपालिका के अग्निशमन दल के अनुसार, मंगलवार तड़के इमारत में भीषण आग लग गई। आग ने जल्द ही कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत
– वेदिका सुंदर बालकृष्णन (उम्र 6)
– कमला हीरालाल जैन (उम्र 84)
– सुंदर बालकृष्णन (उम्र 44)
– पूजा राजन (उम्र 39)
यह भी पढ़ें – Pune: शनिवार वाड़ा में नमाज पढ़ने पर 3 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर, वीडियो हुआ था वायरल
अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग में फंसे और ऊपरी मंजिलों पर मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए फोर्टिस हीरानंदानी और एमजीएम अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कामोठे में भी 2 लोगों की मौत
नवी मुंबई का कामोठे इलाका भी आज एक भीषण आग की दुर्घटना से दहल गया। कामोठे स्थित एक सोसायटी में लगी आग में दो लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने पर इमारत के ज्यादातर निवासी बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो लोग आग में बुरी तरह फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई।
ऐन दिवाली के मौके पर मुंबई और नवी मुंबई में घटी इन आग की घटनाओं ने उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
