लुधियाना में भीषण हादसा, फैक्ट्री में गैस लीक होने से ‘इतने’ लोगों की मौत

30 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे एक फैक्ट्री से गैस रिसाव हुआ। इसके बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ को उल्टी होने लगी।

131

पंजाब के लुधियाना में एक भीषण घटना घटी है। रिहायशी इलाके में एक फैक्ट्री से गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर है। घर वालों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैस रिसाव के कारण नौ लोगों की जान चली गई। कई को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सांस लेने में तकलीफ के साथ ही कुल 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस रिसाव के पीड़ितों का उपचार जारी
गैस रिसाव के पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। कुछ जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लुधियाना के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट स्वाति ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों की हालत गंभीर है।

सुबह हुआ हादसा
30 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे फैक्ट्री से गैस रिसाव हुआ। इसके बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ को उल्टी होने लगी। गैस की तेज गंध के कारण लोगों ने अपने मुंह और नाक को ढक लिया। इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.