उत्तर प्रदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है इसी कड़ी में योगी सरकार ने शनिवार को 9 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

212

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) का तबादला (Transferred) किया गया है। कुल 9 आईपीएस अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला किया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का भी तबादला कर दिया गया है। जोगदंड को 1090 का एडीजी बनाया गया है। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। वहीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा में तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस बनाया गया है। नवीन अरोड़ा को एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। बीडी पॉलसन को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। डॉ. संजीव गुप्ता को यूपी सरकार का गृह सचिव बनाया गया है। एलआर कुमार को यूपी का डीआइजी कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में भी कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

यह भी पढ़ें- मध्य रेलवे: रविवार को सेंट्रल और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक, जानें पूरी जानकारी

जून में भी हुआ था तबादला
इससे पहले जून महीने में भी आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। ये तबादले प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से किए गए हैं। इस दौरान नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कानपुर बनाया गया। वहीं आकाश कुलहरि को प्रयागराज से लखनऊ लाया गया। वह प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे। तबादले के जरिए उन्हें लखनऊ का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध और मुख्यालय कमिश्नरेट बनाया गया।

देखें यह वीडियो- आज लगाया गया एक वृक्ष आने वाली कई पीढ़ियों को देगा ऑक्सीजन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.