इतिहास में 26 अक्टूबर, कश्मीर के देश में विलय का 73वां साल

99

26 अक्टूबर की तारीख ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन ही देश के वास्तविक स्वरुप का निर्धारण हुआ था। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के बाद देश में हर तरफ अफरा-तफरी और अनिश्चितता का वातावरण था। ऐसे समय में हिंदुस्तान से अलग हुए पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण कर दिया। हालात को देखते हुए कश्नमीर के तत्कालीन राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को अपने राज्य को भारत में विलय करने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया। उसके बाद भारतीय सेना फौरन जम्मू-कश्मीर पहुंच गई और हमलावर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ भाग पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। उस भाग को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नाम से जाना जाता है। 26 जनवरी  2020 को इस ऐतिहासिक घटना के 73 साल पूरे हो गए। कश्मीर आज तक दोनों देशों के रिश्तों में मनमुटाव और तनाव का कारण बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः जानिये वो एक सहमति कैसे बनी कश्मीर विलय की नासूर?

देश-दुनिया में 26 अक्टूबर अन्य ऐतिहासिक घटनाओं के लिए भी जाना जाता है।

1947: बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में विलय का ऐलान किया।
1947: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जन्म। वह बराक ओबामा की सरकार में विदेश मंत्री भी थीं।
1958: अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंड 707 को पैन अमरिका वर्ल्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया।
1962:चीनी हमले को देखते हुए भारत के राष्ट्रपति ने देश में पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969: अपोलो-11 से अंतरिक्ष में ऑर्मस्ट्रॉन्ग और एल्डरिन, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले अंतरिक्ष यात्री थे, मुंबई पहुंचे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.