दूसरी बार पिता बने युवराज सिंह, बेहद खास है नन्ही परी का नाम

214

भारतीय क्रिकेट टीम के चॉकलेटी हीरो युवराज सिंह के घर एक खुशखबरी आई है। युवराज सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। युवराज और हेजल कीच के घर एक नन्हीं परी आई है। इन दोनों ने इस छोटी सी बच्ची को बेहद खास नाम दिया है।

युवराज ने 25 अगस्त को ट्वीट कर यह खबर सबके साथ साझा की। युवराज ने कहा, ”हमारे परिवार में एक राजकुमारी का स्वागत है।” युवराज ने एक फोटो पोस्ट की है। इसमें युवराज और हेजल दोनों नजर आ रहे हैं। वहीं उनके घर एक राजकुमारी भी आई हुई है। युवराज का यह ट्वीट अब हर जगह वायरल हो गया है और सभी ने उन्हें बधाई दी है।

सिक्सर सिंह के नाम से मशहूर
युवराज सिंह क्रिकेट जगत में सिक्सर सिंह के नाम से मशहूर हैं। क्योंकि वर्ष 2007 में हुए विश्व कप में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में युवराज ने इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। इसके बाद युवराज को क्रिकेट जगत में सिक्सर किंग का नाम दिया गया। युवराज ने इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था।

गुजरात: पुराने केसों की अनिवार्य रूप से होगी सुनवाई, उच्च न्यायालय ने बनाई विशेष व्यवस्था

2011 में फॉर्म में थे युवराज सिंह
2011 वर्ल्ड कप में भारत को युवराज की बहुत जरूरत थी। क्योंकि ये वर्ल्ड कप भारत में था। इसलिए भारतीय टीम इस विश्व कप को जीतना चाहती थी। वहीं भारतीय खिलाड़ी इस विश्व कप को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए जीतना चाहते थे। इसलिए भारतीय खिलाड़ी इसके लिए भरपूर कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवराज उन सबके बीच सबसे बेहतर थे। युवराज ने इस विश्व कप में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।

इस विश्व कप में वे शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता, लेकिन तभी उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया। लेकिन वे इससे उबर गए और फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटे। लेकिन उसके बाद फिर युवराज कई मैचों में नजर नहीं आये। उसके बाद युवराज ने संन्यास ले लिया। इसके बाद युवराज को रोड सेफ्टी मैच में देखा गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवराज सभी से दूर हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.