लोकल में जाएं महिलाएं मगर समय जानकर

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में महिलाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकती हैं।

99

आखिरकार मुंबई लोकल ट्रेनों में 21 अक्टूबर यानी बुधवार से सभी महिलाओं को यात्रा करने की इजाजत दे दी गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में महिलाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए पहले से ही तैयार थे। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में पत्र लिखे जाने के बाद हमने महिलाओं को यात्रा करने की इजाजत दे दी है।इससे पहले लोकल ट्रेनों में केवल आवश्यक सेवाओं के लिए कर्मचारियों समेत विशेष श्रेणी के लोगों को लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी गई थी।

महाराष्ट्र सरकार ने लिखा था पत्र
बता दें कि राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निंबालकर ने गुरुवार को दोनों जोनल रेलवे को पत्र भेजकर महिलाओं को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की मांग की थी।इसके बाद रेलवे ने महिलाओं को नवरात्रि का उपहार देते हुए मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत दे दी है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब महिलाओं को क्यू आर कोड लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वे मात्र टिकट लेकर लोकल ट्रेनों में सफर कर सकती हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.