वंदे भारत एक्सप्रेस में ‘X’ का निशान क्यों नहीं है? यहां जानें सही उत्तर

आपने जब भी ट्रेन से सफर किया होगा तो आपने ट्रेन की आखिरी बोगी पर क्रॉस बना हुआ जरूर देखा होगा। क्या आप जानते हैं वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच पर ऐसा कोई निशान क्यों नहीं होता है।

215

हमारे देश में लाखों लोग रोजाना रेलवे (Railway) से सफर करते हैं। सफर के दौरान आपने कई ट्रेनों को खड़े या गुजरते हुए देखा होगा। उस दौरान आपने देखा होगा कि हर ट्रेन (Train) की आखिरी बोगी (Bogie) पर क्रॉस (X) का निशान बना होता है। लेकिन अगर आपने कभी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) देखी है या उसमें सफर किया है तो आपने यह भी देखा होगा कि इसके आखिरी डिब्बे पर कोई क्रॉस (Cross) का निशान नहीं है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है ‘क्रॉस’?
आपको बता दें कि क्रॉस का निशान रेलवे के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, जिसकी इसमें काफी अहम भूमिका है। दरअसल, ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे बना क्रॉस का निशान बताता है कि यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। सभी ट्रेनों के आखिरी डिब्बे पर क्रॉस का निशान बना होता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि स्टेशन पर मौजूद लोगों और स्टाफ को पता चल सके कि पूरी ट्रेन गुजर चुकी है। ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर सुरक्षा क्षेत्र से क्रॉस का निशान सफेद और पीले रंग से बना होता है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर बरसीं उमा भारती, कहा- उन्होंने अपना हीरा खो दिया

इसके अलावा आखिरी कोच पर क्रॉस के निशान के अलावा ‘LV’ लिखा होता है, जिसका फुल फॉर्म ‘लास्ट व्हीकल’ होता है। यह रेलवे स्टाफ को संकेत देता है कि यह ट्रेन का आखिरी कोच है। अगर ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर इन दोनों में से कोई भी चिन्ह नजर नहीं आता है तो यह इस बात का संकेत है कि ट्रेन के आखिरी कुछ डिब्बे बाकी ट्रेन से अलग हो गए हैं। ऐसे में यह रेलवे स्टाफ के लिए अलर्ट का काम करता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर क्रॉस का निशान क्यों नहीं?
हालांकि, अगर वंदे भारत एक्सप्रेस की बात करें तो इसके आखिरी कोच पर क्रॉस का निशान नहीं है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वंदे भारत एक हाई स्पीड ट्रेन है और यह पूरी तरह से जुड़ी हुई है। इसके अलावा यह ट्रेन दोनों तरफ से चल सकती है, इसलिए इसके दोनों तरफ किसी भी तरह का क्रॉस का निशान नहीं होता है।

देखें यह वीडियो- मेरे जीवन में स्वातंत्र्यवीर सावरकर के आने से मेरी जिंदगी बदली: अभिनेता रणदीप हुड्डा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.