एनडीए के तीसरे टर्म में भारत वर्ल्ड इकॉनामी में तीसरे स्थान पर होगा – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी को ये विश्वास दिलाता हूं कि अपने प्रयासों में कहीं कमी नहीं आने नहीं आने दूंगा। बदनियत से कोई काम नहीं करूंगा। मेरे शरीर का हर कण, मेरा समय समय देश का समर्पित है। आपका विश्वास मेरी ऊर्जा है।

133

दिल्ली के द अशोका होटल में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की मीटिंग को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि एनडीए ने सकारात्मक राजनीति की, लोकतंत्र के लिए हमने हर दायित्व निभाया। जब विपक्ष में थे, तब हमने विपक्ष धर्म निभाया। हमने देश के विकास में कभी रोड़े नहीं अटकाये। आजकल केंद्र की योजनाओं को कई राज्य सरकारें लागू नहीं होने देती या लटकाये रखते हैं। वे डरती हैं कि गरीबी दूर हो गयी तो उनकी राजनीति कैसे चलेगी। ये लोग गरीब के कल्याण को भी नफा -नुकसान से तौलते हैं। जब गठबंधन, भ्रष्टाचार से बचने और जातिवाद-क्षेत्रवाद के लिए होता है, तो वो देश का बहुत नुकसान करता है।

हमारे लिए गठबंधन की मजबूरी नहीं मजबूती है

पीएम मोदी ने कहा कि पहले गठबंधन की मजबूरियां गिनाई जाती थी। हम सौभाग्यशाली है कि एनडीए की स्थिति काफी अलग है। हमारे लिए गठबंधन मजबूरी नहीं अपितु मजबूती का प्रतीक है। एनडीए में कोई भी दल बड़ा या छोटा नहीं । हम सब एक लक्ष्य के लिए चल रहे हैं। दो कार्यकालों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिली। लेकिन सरकार एनडीए की बनी। वंचितों को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है। हमारे समूह में गांव, किसान, पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में काम करने वाले नेता हैं। एनडीए आकांक्षाओं का इंद्रधनुष है। एनडीए की विचारधारा में राष्ट्र पहले है।

एनडीए ने गरीबों को सशक्त बनाया
पीएम ने कहा कि एनडीए की बैठक में  हमने संकल्प लिया था कि गरीबों को सशक्त बनाएंगे। हमने गरीबों को सुरक्षा प्रदान किया। हमने हर संभव मदद की । नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में 12.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं। आईएमएम के अनुसार अति गरीबी भारत से खत्म होने के कगार पर है। जब किसी गरीब को घर मिलता है, तो सिर्फ छत ही नहीं मिलता, उसके परिवार एक सुरक्षा मिलती है। जब बैंक से लोन मिलता, तो उसे साथ मिलता है। एनडीए ने गरीबों को गरीब बनाये रखने के कुचक्र को तोड़ दिया है। जो हम कर रहे हैं, वही सामाजिक न्याय है।

महिलाएं बनीं सशक्त
गरीबी से भारत की लड़ाई का एक और पक्ष है। पहले महिलाओं के नाम पर प्रापर्टी खरीदने का चलन कम था। ऐसे में गरीबी से बाहर आना आसान कैसे होता? लेकिन आज हालात बदल गये हैं। आज बहनें बैंकों के खाताधारक बन गयी हैं। मुद्रा योजना की बड़ी लाभार्थी बहने हैं। स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी । एनडीए ने महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिया। हमने आज हर क्षेत्र को बेटियों के लिए खोल दिया गया है। जो लोग प्रशासन से जुड़े हैं,वे सभी पहलुओं को मूल्यांकन करें।

विकास के साथ विरासत को भी सहेज रहे
सहयोगी दलों को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि हम आने पीढि़यों को भी सुरक्षित कर रहे हैं। हम देश के कोने कोने में अमृत सरोवर बना रहे हैं। हम विकास के साथ विरासत को भीत सहेज रहे है। हमारी नियत साफ और नीति स्पष्ट है । पहले सत्ता के गलियारों में जो बिचौलिये घूमते रहते थे, उन्हे खत्म कर दिया। जनधन, सहित सहित सरकारी मदद में पारदर्शिता लायी। एनडीए ने गरीब से हो रही लूट को बंद किया। रूपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचे। ऐसे में 3लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने सेे बचाया। हमारा उद्देश्य है, अच्छा शासन और देशवासियों की सेवा। लेकिन आज विपक्ष ने एक ही पहचान बना ली है हमें गाली देने का।

 विरोधियों के सेवा कार्य को भी सम्मान दिया
मोदी ने कहा कि हमने ही प्रवण दा को भारत रत्न दिया । एनडीए सरकार ने मुालायम , शरद पवार सहित कई जो हमारे राजनीतिक विरोधी थे, उन्हें पद्म सम्मान दिया। हमने देश सेवा में विरोधियों के काम का महत्व दिया। भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में हमने हर राज्यों को बिना भेदभाव के प्राथमिकता दी। हमने अपनी विरासतों को वैश्विक बनाने का काम किया।

जनता सब देख रही है
हम देश को जोड़ते हैं और वो तोड़ते हैं। देश की जनता खुली आंखों से देख रही है कि वो कौन सा कारण है जो इनको जोड़ रहा है। उनके स्वार्थों को जनता देख रही है। बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी की मजबूरियों देख रही है। इनकी मजबूरी की दोस्ती देश की जनता जान चुकी है। ये पास तो आ सकते लेकिन साथ नहीं आ सकते। इन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर भी भरोसा नहीं है। ये लो ग मोदी को गाली देने का समय जनता की सेवा में लगाते हम इसके लिए प्रार्थना कर सकते है।

बाहरी राष्ट्रों को पता है एनडीए ही आएगा
विदेश का मन भी बहुत कुछ संकेत दे रहा है। विदेशी राष्ट्र चुनाव के नतीजे का इंतजार करते हैं। जो सरकार जाने वाली होती है, उससे कोई संबंध नहीं बढ़ाता। सबको पता है कि भारत में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन फिर भी तमाम देश एनडीए सरकार के साथ जुड़ना चाहते हैं। क्योकि दुनिया भी जान चुकी है देश की जनता किसके साथ है। एनडीए का हिस्ट्री और केमिस्ट्री जनता देख रही है। तभी हमारा गणित भी बढ़ रहा है। एनडीए का मत प्रतिशत 50 फीसदी ऊपर जाएगा। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आप बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे। हमारा एक ही लक्ष्य है विकास औऱ इसी के साथ जनता के बीच भी जाना है।

मेरे शरीर का हर कण, मेरा हर समय देश को समर्पित
यही समय है, सही समय है। देश का आत्म विश्वास अभूतपूर्व ऊंचाई पर है। पिछले 9 सालों भारत की मजबूत नींव बन चुकी है । इस पर नये भारत का मजबूत नवनिर्माण करना है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी को ये विश्वास दिलाता हूं कि
अपने प्रयासों में कहीं कमी नहीं आने नहीं आने दूंगा। बदनियत से कोई काम नहीं करूंगा। मेरे शरीर का हर कण, मेरा समय समय देश का समर्पित है। आपका विश्वास मेरी ऊर्जा है। एनडीए के तीसरे टर्म में देश की इकोनमी दुनिया में तीसरे क्रम पर होगी।

यह भी पढ़ें – वंदे भारत एक्सप्रेस में ‘X’ का निशान क्यों नहीं है? यहां जानें सही उत्तर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.