Noida Dog Attack: थाना बीटा-दो क्षेत्र के परी चौक स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार शाम को कुत्ते ने बच्ची को काट लिया। दो दिन पहले लावारिस कुत्ते ने एक सुरक्षाकर्मी को काटा था। इन घटनाओं से लोगों में रोष है।
सोसाइटी निवासी श्रवण निगम ने बताया कि शुक्रवार शाम एक चार वर्षीय बच्ची सोसाइटी परिसर में खेल रही थी, तभी एक लावारिस कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया। घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी एक सुरक्षाकर्मी पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों का बाहर खेलना और लोगों का सुबह-शाम टहलना भी मुश्किल हो गया है। (Noida Dog Attack)
इसे भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Cut: LPG यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानिए किन शहरों में 200 रुपये से ज्यादा घटे दाम
सोसाइटी के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लावारिस कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि वे अपने स्तर पर कई कुत्तों का टीकाकरण भी कराते हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संक्रमण का खतरा कम हो सके, लेकिन केवल टीकाकरण से समस्या का समाधान नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: Paper leak माफियाओं पर कसता शिकंजा! नया संशोधन कानून करेगा छात्रों के हितों की रक्षा, डॉ. जितेंद्र सिंह का दावा
उन्होंने प्राधिकरण से लावारिस कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और सोसाइटी परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
Join Our WhatsApp Community
