Paper leak: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए बने नए कानून को छात्रहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से वादा किया था कि संसद के इसी सत्र में इस मुद्दे पर कड़ा कानून लाया जाएगा और अब वह वादा पूरा हो गया है।(Paper leak)
डॉ. सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता और संतोष है कि लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक अब कानून बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहला कदम वर्ष 2024 में उठाया गया था, जब सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए कानून लाया गया था। यह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और संकल्प का परिणाम था। अब संसद द्वारा पारित संशोधित कानून इस व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाएगा।
ये भी पढ़ेंः Violence in Nepal: ठप हुआ व्यापार! सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी, सूनसान पड़े भारत-नेपाल बॉर्डर के बाजार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नया कानून उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा जो पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के जरिए विद्यार्थियों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना तथा ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों के हितों की रक्षा करना है।
Join Our WhatsApp Community
