कुरान की आयतों पर आफत में रिजवी, कही ये बात!

कुरान मजीद की आयतों को लेकर न्यायालय पहुंचे प्रकरण में मुस्लिम समाज तिव्र विरोध की मुद्रा में है जबकि, याचिकाकर्ता सैयद वसीम रिजवी अपनी भूमिका को लेकर तटस्थ हैं। धमकियों, विरोधों के बाद भी वे अपने निर्णय को योग्य बता रहे हैं और उसे सार्वजनिक प्लेटफार्म पर साबित भी कर रहे हैं।

108

कुरान मजीद की 26 आयतों को लेकर सैयद वसीम रिजवी की याचिका के विरोध में अब लामबंदी बढ़ती जा रही है। उन्हें इस्लाम से निकालने, सिर काटने से लेकर अलग-अलग घोषणाएं की जा रही हैं। इसे लेकर अब मामले भी दर्ज हो रहे हैं। जबकि कुरान की आयतों को लेकर इसके पहले भी न्यायालय में मुद्दे उठ चुके हैं।

सैयद वसीम रिजवी ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि कुरान की 26 आयतों को अलग किया जाना चाहिए। इस याचिका के बाद शिया और सुन्नी दोनों धड़ों ने वसीम रिजवी का विरोध शुरू कर दिया है। अपने खिलाफ निकल रहे फतवे और विरोध की आवाज पर वसीम रिजवी ने भी डटकर उत्तर दिया है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखण्ड : तीरथ सिंह मंत्रीमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा… जानिये किसे क्या मिला?

https://twitter.com/TheWasimRizvi/status/1371507501905117184

जारी हो रहे फतवे

  • सैयद वसीम रिजवी का सिर काटने के लिए ग्यारह लाख रुपए देने की घोषणा करनेवाले अमीरुल हसन जैदी ने की है।
  • उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 505(2) और 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
  • लखनऊ में एक शिया समुदाय के युवक ने ‘हयाती कब्र’ को तोड़ दिया। युवक ने वसीम रिजवी को इस्लाम से बाहर किये जाने की बात कही थी।
  • बड़ा इमाम बाड़ा में मुसलमान समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें शिया और सुन्नी मौलवियों ने हिस्सा लिया।
    मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी और अधिवक्ता महमूद प्राचा ने जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शन की घोषणा की है।
  • बिहार से मंत्री और भाजपा के नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने भी वसीम रिजवी का विरोध किया है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.