अमेरिकी जनगणना ब्यूरो का अनुमान, विश्व की जनसंख्या हुई इतने अरब के पार

विश्व जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 और 2000 के बीच दोगुनी होने के बाद से धीमी हो गई है। कनाडा जैसे देशों में वृद्धावस्था मृत्यु दर में कमी आ रही है, जबकि नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी देखी गई है।

758

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो (US Census Bureau) का अनुमान है कि वैश्विक जनसंख्या (world population) आठ अरब से अधिक हो चुकी है। हालांकि यह सीमा 10 माह पहले 26 सितंबर 2022 को पार कर ली थी। वहीं विश्व जनसंख्या वृद्धि में धीमी गति की दीर्घकालिक प्रवृत्ति जारी है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से विसंगति का कारण
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने एक बयान में कहा है कि वैसे तो संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि यह संख्या 10 महीने पहले पार हो गई थी और 22 नवंबर, 2022 को ‘आठ अरब जनसंख्या का दिन’ घोषित किया गया था। ब्यूरो के अनुसार यह विसंगति देशों द्वारा जनगणना की अलग-अलग पद्धति के कारण या बिल्कुल गणना नहीं करने के कारण हो सकती है। इसके अनुसार, कई देशों में जन्म और मृत्यु दर्ज करने की प्रणाली का अभाव है। ब्यूरो के अनुसार, भारत (India) और नाइजीरिया जैसे कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देशों ने एक दशक से अधिक समय से जनगणना नहीं की है।

विश्व जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 और 2000 के बीच दोगुनी होने के बाद से धीमी हो गई है। कनाडा जैसे देशों में वृद्धावस्था मृत्यु दर में कमी आ रही है, जबकि नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी देखी गई है।

यह भी पढ़ें – सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली ही नहीं होली में भी महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.