गुरुग्राम की दो छात्राओं का कमाल! अब मोबाइल पर देखें महाभारत और गीता के 18 अध्याय के वीडियो

क्यूआर कोड बार कोड हैं, जिन्हें मोबाइल फोन (स्मार्टफोन) कैमरों द्वारा पढ़ा जा सकता है। तकनीक के दौर में आजकल लगभग हर दुकान, स्टोर, मॉल आदि में क्यूआर कोड स्कैन करके ही पेमेंट आदि की जाती है।

98

गुरुग्राम जिले के बजघेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं ने अपने ज्ञान से महाभारत के पात्रों और श्रीमद् भागवत गीता के क्यू आर कोड तैयार किए हैं। इन क्यू आर अपने मोबाइल से स्कैन करके गीता और रामायण के बारे में कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसे नाम दिया गया है, पेरियोडिक (सामयिक) टेबल ऑफ महाभारत इन क्यू आर कोड।

इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर महाभारत के पात्रों के बारे में तो जानकारी मिलेगी ही, साथ में गीता के 18 अध्यायों का वीडियो भी यहां देखा जा सकता है। संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में श्रीमद् भागवत गीता होगी। अध्यायों की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रियोडिक टेबल को विद्यालय की कक्षा नौवीं की दो छात्राओं साक्षी व स्नेहा ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मौलिक मुख्याध्यापक मनोज कुमार लाकड़ा के मार्गदर्शन में बनाया है। प्रियोडिक टेबल में महाभारत के विशिष्ट पात्रों को क्यूआर कोड में दर्शाया गया है। इसके साथ-साथ श्रीमद्भगवद् गीता के सभी 18 अध्यायों की विडियो, गीता के 18 अध्यायों की पीडीएफ कॉपी, संस्कृत व अंग्रेजी भाषा में गीता के भी क्यू कोड तैयार किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से ली प्रेरणा
विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक मनोज कुमार लाकड़ा के मार्गदर्शन में बजघेड़ा स्कूल की कक्षा नौवीं की दो छात्राओं साक्षी व स्नेहा ने कुरूक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से प्रेरणा लेकर महाभारत के विशिष्ट पात्रों व श्रीमद्भगवद् गीता को क्यूआर कोड देने की अनोखी पहल की है। कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से अपने मोबाइल के क्यूआर कोड स्कैनर ऐप के माध्यम से इन कोड को स्कैन कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। कोड स्कैन करते ही सारी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर होगी।

क्या हैं क्यू आर कोड
क्यूआर कोड बार कोड हैं, जिन्हें मोबाइल फोन (स्मार्टफोन) कैमरों द्वारा पढ़ा जा सकता है। तकनीक के दौर में आजकल लगभग हर दुकान, स्टोर, मॉल आदि में क्यूआर कोड स्कैन करके ही पेमेंट आदि की जाती है। अनेक कंपनियों के क्यूआर कोड स्कैन करके हम पेमेंट करते हैं।

ये भी पढ़ेंः वीर सावरकर ने नए भारत का सपना देखा थाः हिमंत बिस्वा सरमा

स्मार्ट युग में सबको स्मार्ट होना जरूरी: मनोज कुमार
मनोज कुमार लाकड़ा का कहना है कि आज के स्मार्ट युग में सबका स्मार्ट होना जरूरी है। साथ ही कहा कि रामायण, महाभारत व श्रीमद्भगवद् गीता को बच्चों को अवश्य पढ़ाई जाना चाहिए। इस प्रियोडिक टेबल को बनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि बच्चे इन क्यूआर कोड को स्कैन कर महाभारत व गीता से सम्बन्धित सारी जानकारी प्राप्त कर सकें। क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य समय और धन बचाना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू कपूर ने दोनों छात्राओं साक्षी व स्नेहा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.