ट्विटर को मिला मेड इन इंडिया सीईओ! जानें,कौन हैं, पराग अग्रवाल?

सोशल मीडिया के अगले सीईओ पराग अग्रवाल का मुंबई से खाश रिश्ता रहा है। उनका नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

92

दुनिया के सबसे चर्चित  सोशल मीडिया ट्विटर ने 29 नवंबर को भारत को गौरवान्वित करने वाली घोषणा की। कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने कहा कि वह सीईओ का पद छोड़ रहे हैं। अब ट्विटर के वर्तमान मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को उनके उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ट्विटर पर इस घोषणा के बाद से पराग अग्रवाल का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि पराग अग्रवाल कौन हैं।

 उनसे जुड़ी खास बातें
1- पराग अग्रवाल आईआईटी, मुंबई के पूर्व छात्र हैं, जो ट्विटर को संभालने के लिए तैयार हैं।

2- उन्होंने मुंबई आईआईटी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है।

3- आईआईटी से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, पराग ने अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की डिग्री ली है।

4- उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू रिसर्च में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

5- पराग 2011 से ट्विटर की सेवा में हैं।

6-  वे राजस्व से लेकर ग्राहक इंजीनियरिंग तक सभी क्षेत्रों में काम करने वाले पहले ट्विटर इंजीनियर रहे हैं।

7- पराग ने 2016-2017 के दौरान बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर्स को आकर्षित करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

8- 2017 में, पराग को ट्विटर के सीटीओ के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि अब जैक डोर्सी सीईओ के पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन वह 2022 में अपने कार्यकाल के अंत तक कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे।

9- सीटीओ के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद से, पराग कंपनी के तकनीकी नेतृत्व के प्रमुख रहे हैं।

10- 2019 में, जैक ने पराग को प्रोजेक्ट ब्ल्यूस्काय का प्रमुख नियुक्त किया। ट्विटर पर गलत सूचना को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने ब्ल्यूस्काय प्रोजेक्ट लॉन्च किया था।

ये भी पढ़ेंः साउथ अफ्रीका से दिल्ली होते हुए मुंबई लौटा युवक ओमिक्रोन संक्रमित है?

11- 29 नवंबर 2021 को घोषणा की गई थी कि पराग कंपनी के अगले सीईओ होंगे।

12- अग्रवाल ने जैक और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, दुनिया हमें पहले से कहीं ज्यादा उम्मीद से देख रही है।चलो उस उम्मीद को पूरा करते हैं।

13- कई भारतीय वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला के साथ, गूगल के सुंदर पिचाई, आईबीएम के अरविंद कृष्ण, एडोब के शांतनु नारायण और अब पराग अग्रवाल का नाम भी सूची में शामिल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.